July 22, 2026
Mandi

चौहारघाटी की महिलाओं ने कांग्रेस नेता कौल सिंह से मांगे 1500

पधर

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग कौल सिंह ठाकुर को बड़े ब्रांड का नेता कहते नही थकते लेकिन दो बार हारने के बाद भी ये लोग इनको कांग्रेस का ब्रांड नेता बता रहे है ।
शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कुफरी में लुणी खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास तो अपने कार्यकाल में कर दिया लेकिन उसका कार्य आज तक पूरा भी नही हो पाया और अब उस पूल का सामान भी वँहा से गायब है ।
उन्होंने कहा कि जब वे सांसद प्रतिभा सिंह के साथ चौहारघाटी के दौरे पर थे तो वँहा की महिलाओं ने उनसे 1500 मांगने शुरू कर दिए लेकिन उन्होंने महिलाओं को यह कह कहते हुए टाल दिया कि लोकसभा के चुनावों के बाद देखा जाएगा ।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने दस गारंटियों को पूरा करने के लिए दस दिन का समय दिया था लेकिन आज दस महीने हो गए और एक भी गारंटी पूरी नही की ।
वही 5 साल में 5 लाख नौकरियों का भरोषा उन्होंने बेरोजगार लोगों को दिलाया था लेकिन जिन्हें रोजगार मिला है उनको भी कांग्रेस सरकार नौकरी से बाहर निकाल रहे जो सुक्खू सरकार की व्यबस्था परिवर्तन की सोच दर्शाती है ।

Related posts

दिनेश पटियाल को बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है

Admin

मन मोहन गौतम को चुना गया हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का सरताज । सर्वसहमति से हुई कार्यकारिणी की घोषणा

Admin

द्रंग मण्डल भाजपा ने नई कार्यकारिणी की की घोषणा । बरिष्ठ व्यक्ति शेर सिंह ठाकुर को द्रंग मण्डल भाजपा का बनाया उपाध्यक्ष

Admin

Leave a Comment