19.6 C
Baijnath
April 21, 2026
Baijnath

पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज पर खर्च हो रहे 196 करोड़ : किशोरी लाल

Revised

गणखेतर में डेढ़ करोड़ से निरीक्षण कुटीर

बैजनाथ, 20 अक्तूबर :- बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज सिस्टम पर 196 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं।
यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ के गणखेतर में जल शक्ति विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले निरीक्षण कुटीर का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।

62 पंचायतों की 17 पेयजल योजनाओं का होगा संवर्धन

  किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में पीने के पानी कमी  को जड़ से समाप्त करने के योजनात्मक रूप में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा की जल जीवन मिशन में बैजनाथ हलके की 62 पंचायतों की 17 पेयजल योजनाओं का संवर्धन कर हर घर में पेयजल उपलब्ध करवाने  के लिये लगभग 61 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं ।  उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला क्षेत्र में पेयजल सुधार पर भी 44 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च कर पेयजल योजना पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि चढ़ियार क्षेत्र में भी पेयजल सुधार पर पौने 7 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

बैजनाथ पपरोला सीवरेज पर खर्च होंगे 68 करोड़

   सीपीएस ने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के लिये सीवरेज योजना पर 68 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। ताकि दोनों नगरों में लोगों को बेहतर सीवरेज सुविधा उपलब्ध हो। 

सिंचाई पर खर्च हो रहे 16 करोड़ 80 लाख

उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली और आर्थिक सुदृढ़ता सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा की बैजनाथ क्षेत्र में भी लोगों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी ही है। उन्होंने कहा कि किसान के खेत तक सिंचाई सुविधा देने के लिये विभाग को कूहलों का रखरखाव बेहतर रखने के लिये निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त सिंचाई सुविधा पर भी 16 करोड़ 28 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सुनपुर, सकड़ी, दयोरा, मझेरना सिंचाई योजना पर 7 करोड़ 94 लाख, गदियाडा कुकैना योजना पर 3 करोड़ 12, नगुण गणखेतर सिंचाई योजना पर 1 करोड़ 63 लाख और बीड़ गुनेहड़ सिंचाई योजना पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं।

6 माह में आरम्भ होगी बीड़, राजगुन्दा बरोट सड़क

  उन्होंने कहा कि बीड़, राजगुन्दा बरोट सड़क मार्ग के शेष कार्य के लिये अतिरिक्त 9 करोड़ रुपये  स्वीकृत किये गए हैं और अगले 6 माह में यह कार्य पूर्ण कर छोटा भंगाल क्षेत्र को इस ओर से भी सड़क मार्ग से जोड़ दिया जायेगा। 
 उन्होंने कहा कि गणखेतर में जलशक्ति विभाग का निरीक्षण भवन देने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने इलाके के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन में 5 सैट बनाये जाएंगे और यह एक वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कुटीर  गणखेतर से 

आने वाले समय में जनसुविधा को देखते हुए सड़क को घट्टा में मिलाया जायेगा।

पैराग्लाइडिंग से पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

   उन्होंने कहा कि बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में 26 अक्तूबर से पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का आयोजन के लिये तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन से एक बार इस क्षेत्र में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और लोगों को स्वरोजगार के  के अवसर भी प्राप्त होगा।  उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

यह रहे उपस्थित

 इस अवसर प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष  रविंद्र बिट्टू ,  पैराग्लाइडिंग  एसोसिएशन

के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिंद्र जम्वाल , जिला एसटी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , पार्षद अमित कपूर , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चन्द ठकुराल , अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग, अधिशाषी अभियंता राहुल धीमान ,रमेश चड्डा, मिलाप राणा , इन्द्र नन्दा , संजीव व्यास , राजेश राणा , रमेश भाऊ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

होली में केमिकल वाले रंगों और ऑयल पेंट स्कीन और आंखों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, ऐसे रखें ख्याल

Admin

कटोच बस्ती चनियारा को मिला महिला मंडल भवन

Admin

125 यूनिट फ्री बिजली चाहिए, तो फटाफटा कर लीजिये ये काम, 15 फरवरी तक डेडलाइन

Admin

Leave a Comment