23.8 C
Baijnath
August 24, 2026
Mandi

कुन्नू के पास सड़क से नीचे लुढ़की कार , सभी सवार सुरक्षित

लोगों ने एनएचएआई से क्रेश वैरियर लगाने की उठाई मांग

पधर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर कुन्नू कस्बे के पास एक कार सड़क से नीचे लुढ़क गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी से पठानकोट की तरफ जा रही एक कार पीबी 11 सीबी 0708 कुन्नू कस्बे के पास अनियंत्रित होकर साथ लगते मकान के आंगन में पहुंच गई । गनीमत रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है वही गाडी के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है ।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह सवेरे हुआ है जब सभी लोग सोए हुए थे । हादसे की आवाज सुनते ही आस पास के लोग भी जाग गए बाहर देखा तो आंगन में गाडी गिरी हुई थी ।
गाडी के पास पहुंचे तो उसमें सभी सवार लोग सुरक्षित थे ।
आपको बता दें इस स्थान पर हमेशा ही हादसे होते रहते हैं । वही कुन्नू बाजार के व्यापारियों ने उक्त स्थान पर एनएचएआई से क्रेश वैरियर की मांग की है ताकि भविष्य में हादसे न हो क्योकि उक्त स्थान पर जगह बहुत सँगरी है । उक्त स्थान के दूसरी तरफ टूटी फूटी नाली का होना भी हादसे को न्यौता दे रहा है । जबकि दिन को भी उक्त स्थान पर जाम की स्थिति बनी रहती है । वही व्यापारियों ने पधर पुलिस से आग्रह किया है कि पुलिस के एक जवान कि तैनाती कुन्नू चौक पर की जाएं ताकि जाम की स्थिति में पुलिस व्यवस्था बना सके ।

Related posts

मंडी में दिनदहाड़े फोन स्नेचिंग, युवती के हाथों से फोन छीनकर भागे पंजाब के बाइक सवार

Admin

ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन जन जागरूकता को तहसीलदार पधर ने रवाना की टीमें

Admin

द्रंग मण्डल भाजपा ने नई कार्यकारिणी की की घोषणा । बरिष्ठ व्यक्ति शेर सिंह ठाकुर को द्रंग मण्डल भाजपा का बनाया उपाध्यक्ष

Admin

Leave a Comment