September 16, 2026
Dharamshala

अमेठी छोड़ वायनाड क्यों चले गए? राहुल गांधी बोले ये बीजेपी वाला सवाल

अब मजबूत होता जा रहा है इंडिया ब्लॉक’

ब्यूरो रिपोर्ट (17 अप्रैल )

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना था कि मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता. 15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि बीजेपी करीब 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी. हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि इंडिया ब्लॉक मजबूत होता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के हाल ही में न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू पर भी बयान दिया. राहुल का कहना था कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने एएनआई को एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया है. लेकिन यह स्क्रिप्टेड था और एक फ्लॉप शो साबित हुआ. प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बॉन्ड को समझाने की कोशिश की. जिन्होंने बीजेपी को पैसा दिया, आपने वो तारीखें क्यों छिपाईं? ये दुनिया की सबसे बड़ी लूट-खसोट वाली स्कीम है, ये बात भारत के सभी व्यापारी समझते हैं. जानते हैं प्रधानमंत्री जो सफाई देना चाहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

राहुल गांधी का कहना था कि यह विचारधारा का चुनाव है. एक तरफ आरएसएस और बीजेपी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की कोशिश कर रही हैं. चुनाव में दो-तीन बड़े मुद्दे हैं. बेरोजगारी सबसे बड़ा और महंगाई दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी हुई है. न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी इन मुद्दों पर बात करती है.

Related posts

हड्डियों को मजबूत करता है सुखा अंजीर

Admin

हिमाचल में NRI महिला से दुष्कर्म का मामला: तिब्बती नागरिक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

Admin

धर्मशाला में सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा घोटाला उजागर, DC ने दी जांच के आदेश

Admin

Leave a Comment