19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Palampur

पालमपुर में फिर हुआ दराट कांड, खूनी जंग में बदला जमीनी विवाद, 4 लोग बुरी तरह घायल

फिर दहला पालमपुर, दराट से काट डाला परिवार

पालमपुर में अभी दराट कांड की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब एक और दराट कांड से पालमपुर सिहर उठा है। यहां मैंहजा में एक परिवार पर दराट से हमला हुआ है। यहां जमीनी विवाद के चलते एक परिवार को लहूलुहान किया गया है। सभी का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

हमले में घायल मदन भाटिया का कहना है कि जमीन का केस जीतने पर विरोधी पार्टी, जो कि केस हार गई है, उसने उन पर और उनके परिवार पर दराट से हमला कर लहूलुहान किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी पिता-पुत्र आए और उनकी पत्नी व पिता पर दराट से हमला कर दिया। मदन भाटिया ने बताया कि बात यहीं नहीं रुकी, जब वह अपने परिवार को छुड़ाने गया, तो आरोपी ने उस पर भी दराट से हमला कर दिया और फिर फरार हो गए। हमले में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

पूर्व CM शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, मनीष सिसोदिया को बताया साफ छवि का नेता

Admin

“एक राष्ट्र एक चुनाव” अभियान मंच हिमाचल प्रदेश ने रामनाथ कोविंद को भेजा ज्ञापन

Admin

बाइक पर सामान लादकर बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा, भवारना में शुरू हुई सख्त कार्रवाई

Admin

Leave a Comment