26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Dharamshala

धर्मशाला की यह जगह बनी एक्सीडेंट का हब, क्या आप भी करते हैं यहां से सफर?

धर्मशाला. धर्मशाला शहर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं से झुझ रहा है. लगातार बढ़ रही है सड़क दुर्घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं. कभी ओवर स्पीडिंग कभी ओवरटेक करने की होड़ तो कभी गलत लेन में ड्राइव करना यह सब तो मानिए कैसे आम बात सी हो गई है.

इसी कड़ी में आपको बता दें कि जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती पिंगलनाला स्थित कैंची मोड़ पर बुधवार को एक निजी बस और वैन के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में वैन चालक सौरभ, निवासी सकोह, घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रैफर किया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 11 बजे निजी बस धर्मशाला से सकोह की ओर जा रही थी, जबकि वैन सकोह से धर्मशाला की ओर आ रही थी। कैंची मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे कार चालक सौरभ वैन के अंदर ही फंस गया था.

पिछले कुछ दोनों से रोज़ हो रहे हैं सड़क हादसे
पिंगल नाला और इसके सपीप कैंची मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे है. यह यूं कहें यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति के मन में एक बार हादसे का ख्याल जरूर आता है, क्योंकि आए दिन टूटी फूटती गाड़ियां खड़ी नजर आती हैं. अगर पिछले कुछ हफ्तों का रिकॉर्ड देख लिया जाए तो कहा जा सकता है कि हर रोज एक सड़क हादसा हो रहा है जो कि अपने आप में एक बड़ी संख्या है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह सभी सड़क हादसे ज्यादातर धर्मशाला से कांगड़ा जाने वाले सकोह मार्ग पर ही होते हैं.

क्या बोले एएसपी वीर बहादुर?

इन सड़क हादसों पर बात करते हुए जिला कांगड़ा के एसपी वीर बहादुर ने कहा कि आए दिन हो रहे सड़क हादसे कहीं ना कहीं बताते हैं कि लोग सड़क पर कितने गैर जिम्मेदाराना ढंग से ड्राइव करते हैं उन्होंने कहा ज्यादातर हादसों का कारण ओवरटेक करना गलत लेन में ड्राइव करना ओवर स्पीडिंग करना पाए जाते हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि इन सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण चालकों द्वारा बरती गई लापरवाही है। वीर बहादुर ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी थाना प्रभारी को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं कि वह ऐसा करने वाले लोगों की धर पकड़ भी करें साथ ही युवा पीढ़ी को जागरुक भी करते रहें.

Related posts

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कपदूसरे दिन लगातार स्पेन के डेविड पुरुष वर्ग में टॉप परमहिला वर्ग में अलीशा ठाकुर रही आगे

Admin

सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, घोटालों का बनेगा रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

Admin

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सामने आईं हिंसा की घटनाएं

Admin

Leave a Comment