September 16, 2026
Dharamshala

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि जयराम झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। वह धैर्य रखें, 4 जून को जनता का जवाब भाजपा को मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में क्यों नहीं उतर सकते। वह तो हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं और पूरा राज्य उनका घर है।

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है, आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट मिली है। वह अच्छे वक्ता हैं, उनकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ व समझ है। वह राष्ट्रीय स्तर पर जाने-पहचाने चेहरे हैं। संसद में उनकी आवाज गूंजने पर हिमाचल को लाभ होगा।

वहीं सीएम कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जनता में उनकी पोल खुल चुकी है। जयराम का गणित बेहद कमजोर है, कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा कर जनता की अदालत में जाएगी। जनता की सेवा जिसने की होगी, उसे फिर सत्ता में आने का मौका मिलेगा।

Related posts

मैक्लोडगंज में तिब्बती धार्मिक शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, अमेरिकी महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Admin

सरकार का पर्यटन विकास के लिए अच्छी सड़कों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर – विक्रमादित्य सिंह

Admin

खुद के बारे में वो इतना बोलती हैं कि….. कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह का तंज

Admin

Leave a Comment