25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Dharamshala

आईपीएल टिकट लेने के लिए करें संपर्क, सोशल मीडिया पर लग रहे स्टेटस

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक में  स्टेटस लगा कर दिए जा रहे ऑफर

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच के लिए लोगों ने टिकट बचने के लिए स्टेटस सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं। व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम में सरेआम स्टोरी और स्टेटस डाल कर टिकट खरीदने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 और 19 मई को आईपीएल मैच होने जा रहे

हैं इसको लेकर संवाददाता ने जब टिकट बेचने संबंधी नंबर पर मैसेज किया और पूछा की टिकट कितने की दी जा रही है तो उन्होंने 3500 टिकट का रेट बताया वही संवाददाता ने जानना चाहा कि टिकट का रेट अधिक क्यों बताया जा रहा है तो कारण बताते हुए कहा जीएसटी लग रही है। स्टेटस लगने और बिकने के मामले में कितनी सच्चाई है इसका तो छानबीन करने के बाद ही पता लगेगा। पहला मैच 17 मई को शाम 7.30 बजे पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल के बीच होगा वहीं दूसरा मैच 19 मई को भी शाम 7.30 बजे पंजाब किंग्स व राजस्थान रायल्स के बीच खेला जाएगा। इस संदर्भ में जब एएचपी हितेश लखन पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट ब्लैक करने को लेकर कोई मामला सामने नहीं आया है अगर लोग स्टेटस डाल रहे हैं तो इस संदर्भ में पूछताछ की जाएगी वहीं पुलिस प्रशासन इस तरह के कामों पर नजर रखे हुए हैं। 

———–

आज से लगाया जाएगा टिकट सेल काउंटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए वीरवार से कंपनी की ओर से टिकट सेल काउंटर लगाया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन टिकटों की

हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी मैच के लिए टिकटें भी खरीद सकेंगे।

टिकट बेचने वाली कंपनी के कर्मी धर्मशाला पहुंच गए हैं।

Related posts

केजरीवाल को दिल्ली के CM पद से हटाया जाए’, मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुुप्रीम कोर्ट का इनकार

Admin

मकलोडगंज में कुक ने युवती को घोंपा चाकू, रेस्टोरेंट में काम करते हैं दोनों

Admin

लोक सेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय – आर.एस. बाली

Admin

Leave a Comment