July 21, 2026
Baijnath

Baijnath News : बैजनाथ स्थित गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का जमा दो परिणाम शानदार, तीन छात्राओं ने बनाया स्कूल का मान

बैजनाथ, हिमाचल प्रदेश: हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12 (जमा दो) के परीक्षा परिणाम में स्थानीय गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों में छात्रों ने दसवीं कक्षा की तरह ही जमा दो में भी अति सराहनीय प्रदर्शन किया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कपूर ने बताया कि तनीषा कपूर ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अहाना ओहरी ने 88% के साथ द्वितीय स्थान और पर्यांक्षा कटोच ने 86% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा, “इन मेधावी छात्राओं ने स्कूल के गौरव और सम्मान को बढ़ाया है। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की प्रतिष्ठा को चार चांद लगाए हैं।”

प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के अथक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा, “यह परिणाम सभी की मेहनत और एकजुटता का सुफल है।” खुशी के इस मौके पर स्कूल प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी गई है।

गुरुकुल परिवार ने संकल्प लिया है कि आने वाले वर्षों में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में इसी तरह प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाए रखेंगे। स्कूल में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है, और छात्रों के सम्मान में एक समारोह आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है।

Related posts

पानी गर्म करने के लिए गीजर सस्ता पड़ेगा या इमर्शन रॉड? खरीदने से पहले एक बार पढ़ लीजिए ये बात

Admin

बैजनाथ कांग्रेस ने किया पूर्व विधायक पर पलटवार

Admin

Baijnath : वर्तमान सरकार ने हिमाचल को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया – किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment