21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Baijnath

बैजनाथ विधानसभा को मिलेगी मंत्री पद की सौगात? किशोरी लाल के नाम पर जनता की मांग

बैजनाथ 21 मई 2025 (वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से मंत्री पद से वंचित है। क्षेत्र की जनता में इस बात को लेकर गहरा असंतोष व्याप्त है। अब स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि वरिष्ठ विधायक किशोरी लाल को मंत्री पद देकर क्षेत्र को उसका हक दिया जाए।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कार्तिक राणा ने कहा, “बैजनाथ जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र को सरकार द्वारा लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। किशोरी लाल जैसे अनुभवी और लोकप्रिय नेता को मंत्री बनाकर बैजनाथ को उसका उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम न केवल बैजनाथ, बल्कि पूरे कांगड़ा जिले के विकास को गति देगा।

किशोरी लाल ने अपने कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशेष रूप से, ऑपरेशन लोटस के दौरान जब सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, किशोरी लाल ने पार्टी और सरकार के प्रति अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनकी इस निष्ठा ने उन्हें जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच और लोकप्रिय बनाया है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और व्यापारिक वर्ग ने भी किशोरी लाल को मंत्री बनाने की मांग का एक स्वर में समर्थन किया है। इस मांग को और मजबूती देने के लिए जल्द ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। जनता का मानना है कि किशोरी लाल को मंत्री पद मिलने से बैजनाथ का विकास तेजी से होगा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

कार्तिक राणा की अपील: “बैजनाथ की जनता की पुकार को अब अनसुना नहीं किया जा सकता। किशोरी लाल को मंत्री बनाकर सरकार इस क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाए।”

Related posts

उत्तम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल, स्वास्थ्य शिविर में 706 लोगों की जांची सेहत

Admin

Paprola News :पपरोला में नितिन की मौत ने छोड़े अनसुलझे सवाल: गरीबी, कर्ज और तीन पीढ़ियों के संघर्ष का दुखद अंत

Admin

बिनवा पुल से बैजनाथ-जयसिंहपुर की दूरी 30 किमी घटी, वाहनों की आवाजाही शुरू

Admin

Leave a Comment