25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

Kullu News:भारी बर्फबारी के बीच धुंधी में फंसी करीब 100 गाड़ियां, मनाली पुलिस ने किया रेस्क्यू

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में सोमवार देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली. जिसके साथ ही बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते अटल टनल और जिला लाहौल-स्पीति की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों को भी सोलंगनाला बैरियर तक ही जाने की अनुमति दी गई. इसके आगे सिर्फ 4×4 गाड़ियों को ही जाने की परमिशन दी गई.

बर्फबारी में 100 के करीब गाड़ियां फंसी

वहीं, घाटी में शाम को ही रही बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग के धुंधी नामक जगह पर सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई. जिससे यहां पर सड़क काफी फिसलन भरी हो गई. जिसके कारण यहां पर 100 के करीब गाड़ियां फंस गई थी. जिन्हें मनाली पुलिस की टीम ने डीएसपी मनाली केडी शर्मा के नेतृत्व में माइनस तापमान में बीआरओ के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

सोलंगनाला के पास रोकी गाड़ियां

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि घाटी में देर शाम को एकाएक मौसम ने फिर से करवट ली थी. जिसके बाद यहां पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया था. हालांकि आज पुलिस प्रशासन ने सभी गाड़ियों को सोलंगनाला के पास ही रोक दिया गया था. सिर्फ फॉर बाय फॉर गाड़ियों को ही आगे जाने की अनुमति दी गई.

सड़कों पर स्किड हुई गाड़ियां

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया, “देर शाम को एकाएक अटल टनल रोहतांग के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी. जिसके कारण सड़क पर भी काफी ज्यादा बर्फ जम गई थी और फिसलन भी काफी ज्यादा हो गई थी. जिसके कारण यहां पर कई गाड़ियां स्किड हो रही थी. यहां पर करीब 100 के करीब गाड़ियां फंस गई थी. जिन्हें हमारी टीम ने माइनस तापमान में बीआरओ और स्थानीय युवाओं की मदद से सुरक्षित निकाल लिया है.”

Related posts

मनाली में बीच सडक़ पलटी पर्यटकों की गाड़ी, मुंबई के सैलानी की मौ*त, 19 घायल

Admin

Himachal News: कंगना रनौत का आपदा पीड़िता को जवाब: ‘मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल, मेरा दर्द भी समझो

Admin

कुल्लू: लोहे की रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment