September 16, 2026
Dharamshala

शिमला: आपसी रंजिश के चलते कर दिया दोस्त का कत्ल, फिर गुफा मेंं छिपा दी लाश

4 मई ब्यूरो रिपोर्ट (शिमला)

शिमला के कोटखाई में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। दो व्यक्तियों ने आपसी रंजिश के चलते अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारा और शव को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने नेपाली मूल के व्यक्ति लोकेश के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटखाई पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

जांच के दौरान जब लापता लोकेश की तलाश क्षेत्र में की गई तो पता चला कि अंतिम समय में लोकेश के साथ नेपाल का ही रहने वाला देउल बुधा नाम का व्यक्ति था। पुलिस ने आरोपी देउल बुधा की तलाश की और कोटखाई बाजार से शुक्रवार देर रात को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोकेश की उसकी मुलाकात कोटखाई में हुई थी। इसके बाद उसने अपने साथी ओपेंद्र के साथ मिलकर लोकेश को निहारी जंगल ले गया। यहां पर एक पत्थर की गुफा में लोकेश की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।

शनिवार को पुलिस आरोपी को निहारी जंगल ले गई, जहां एक पत्थर की गुफा की निशानदेही पर लोकेश का शव बरामद किया गया। शव की पहचान लोकेश के चचेरे भाई लच्छी धामी ने की। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 34 201 आईपीसी जोड़ी दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मृतक लोकेश के शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवा दिया है।

Related posts

आज गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगी विश्व कप ट्रॉफी

Admin

शाहपुर विस क्षेत्र में भोई सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 45 लाख: पठानिया

Admin

89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल, आर.एस.बाली ने किया शिलान्यास

Admin

Leave a Comment