25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

मनाली में बीच सडक़ पलटी पर्यटकों की गाड़ी, मुंबई के सैलानी की मौ*त, 19 घायल

15 मई 2024 कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट )

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के धुंधी में बीती शाम के समय एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी सडक़ पर पलट गई। दुर्घटना में एक सैलानी की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज मनाली अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम में मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक पर्यटक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

अब पर्यटक के परिजनों को सूचित कर दिया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैलानियों से भरी टेंपो ट्रैवलर मनाली से लाहुल घाटी में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान शाम के समय जब वह वापस आ रही थी तो धुंधी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और टेंपो ट्रैवलर सडक़ पर पलट गया। इस सडक़ हादसे में मुंबई के रहने वाले 30 साल के अभिजित पाटिल की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य सैलानी घायल हुए हैं। जिनका मनाली में इलाज करवाया जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 19 सैलानी घायल हुए हैं जिनकी हालत अब ठीक है। वही एक सैलानी की इस दुर्घटना में मौत हुई है। मनाली पुलिस की टीम के द्वारा अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मनाली के होम स्टे में लगी आग, जिंदा जला एक व्यक्ति

Admin

मनाली में कल दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे गाड़ियों में बिताई रात

Admin

मनाली में गौ तस्करी का भंडाफोड़ करने वाले मोहम्मद रफी को मिल रही जान से मारने की धमकी, पहुंचा SP दफ्तर

Admin

Leave a Comment