19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम; क्या प्रतिभा सिंह को नहीं मिला निमंत्रण?

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 11 दिसंबर को सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में करवाए जा रहे जश्न पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अभी उनके साथ इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने दो वर्ष में आपदा के बावजूद अच्छा काम किया है। पांच गारंटियों को पूरा कर दिया गया है। महिलाओं को 1500 रुपये व पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है।
संगठन इसे जनता के बीच पहुंचाएगा। इससे पहले प्रतिभा सिंह के बेटे एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कहा था कि उन्हें सरकार के दो वर्ष के जश्न कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। उन्हें मीडिया से ही इसकी सूचना मिली है।

बोर्ड व निगमों में रिक्त पदों पर ताजपोश हो: प्रतिभा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बोर्ड व निगमों में रिक्त पदों पर ताजपोशी होनी चाहिए। प्रभारी भी इस बात पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद विभिन्न पदों पर तैनाती होगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। इसलिए ताजपोशी होनी चाहिए। सह प्रभारी संगठन के साथ सरकार के कामकाज का भी फीडबैक ले रहे हैं।

पार्टी नेता ब्लाक व जिला स्तर पर जाकर चर्चा करेंगे कि किस तरह के लोगों को आगे लाना है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। फील्ड से फीडबैक लेने के बाद हाईकमान को रिपोर्ट देंगे। संगठन में पद उन लोगों को ही मिलेगा, जो काम करेगा। कांग्रेस को शंका, ईवीएम से होती है छेड़छाड़ ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में प्रतिभा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की बैठकों में भी यह बात कई बार उठ चुकी है कि ईवीएम से छेड़छाड़ होती है।
उन्होंने कहा कि मतदान कैसे करवाना है, यह देखना चुनाव आयोग का काम है। कांग्रेस को शंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है। इसके ठोस साक्ष्य जब आयोग के पास होंगे तो वह इस पर आगामी निर्णय लेगा। यह बहुत बड़ा काम है। एकदम से ऐसा कहना ठीक नहीं है।

Related posts

जीत के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचीं CM सुक्खू की पत्नी, खूब हुआ हंसी मजाक

Admin

Himachal News: हिमाचल में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू, 6,297 पदों पर होगी आउटसोर्स नियुक्ति।

Admin

Corona Virus JN-1 Variant: हिमाचल में कोरोना और इन्फ्लूएंजा अलर्ट। एनएचएम ने जारी की सख्त एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील

Admin

Leave a Comment