24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kullu

कुल्लू के रायसन में अचानक तेज हवा चलने से पैराग्लाइडर हुआ क्रैश, एक शख्स की हुई मौत

कुल्लू: रायसन में मंगलवार को एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक सैलानी की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है.

अचानक तेज हवा चलने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बीती शाम के समय रायसन में पैराग्लाइडिंग की जा रही थी. इस दौरान अचानक हवा तेज हो गई और पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस हादसे में पैराग्लाइडर के पायलट की जान बच गई. पायलट को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. वहीं, पैराग्लाइडर में सवार सैलानी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन तब तक सैलानी की मौत हो गई थी.

मृतक की पहचान महेश रैडी उम्र 31 साल निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है. एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया “पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की टीम ने पैराग्लाइडर के संचालक व पायलट के बयान भी दर्ज किए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.”

बता दें कि पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी होने के बाद बाहरी राज्यों से सैलानी यहां का रुख कर रहे हैं और यहां पर बर्फ का मजा लेने के साथ सैलानी राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले रहे हैं. ऐसे में साहसिक गतिविधियों में कई बार सैलानियों की जान को भी खतरा बना रहता है.

Related posts

Weather Update: हिमाचल में बर्फीली आफत! यहां एवलांच को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन तक खऱाब रहेगा मौसम

Admin

Kullu:कुल्लू में खाई में गिरी बस, उड़े परखच्चे, एक व्यक्ति की मौत; कई घायल

Admin

मंडी से मनाली तक का सफर होगा महंगा, 2 जगहों पर देना होगा टोल टैक्स

Admin

Leave a Comment