21.1 C
Baijnath
March 9, 2026
Kullu

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पंजाब की महिला और आनी का युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बीती रात दबिश देकर एक होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में पंजाब की महिला और आनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। होटल में प्रबंधक का कार्य करने वाला युवक पंजाब की महिला के साथ मिलकर देह व्यापार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई महिला को भी बचाया है।

गौरतलब है कि देह व्यापार को लेकर मनाली के लोग उग्र हुए हैं। मंगलवार को सैकड़ों समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के लोग और महिलाओं ने मनाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कपूरथला की महिला होटल के प्रबंधक के साथ मिलकर देह व्यापार चलाती थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को दबोचा। जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गई एक महिला भी बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Himachal News :हिमाचल में दुल्हन के वेश में ठगी ,युवती ने बिकवाई 18 बिस्वा जमीन, 2.50 लाख और आभूषण लेकर फरार

Admin

हिमाचल में हत्याकांड का चौंकाने वाला मोड़: पत्नी की हत्या, निर्दोष पति जेल में… और शराब के नशे में चश्मदीद ने उगला कड़वा सच!

Admin

Kullu: स्कूल परिसर से बच्ची को उठा ले गया हैल्मेट पहनकर आया व्यक्ति

Admin

Leave a Comment