November 14, 2026
Kullu

एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने जिला प्रशासन के साथ शुक्रवार को आग लगने से राख हुए पटहिला गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को 300 चादरें बांटी

एपीएमसी कुल्लू एवमं लाहुल स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने जिला प्रशासन के साथ शुक्रवार को आग लगने से राख हुए पटहिला गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को 300 चादरें बांटी और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी। पार्वती परियोजना चरण तीन की ओर से प्रायोजित चादरों को पाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। 14 दिसम्बर को सैंज घाटी के पटहिला गांव में आग लगने से नौ परिवार के घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और 6 घरों का आंशिक रूप से नुकसान हुआ था। राम सिंह मियां ने शुक्रवार को गांव का फिर दौरा कर प्रभावितों की समस्या सुनी और 300 चादरें वितरित की। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को टीडी की लकड़ियां देने, गांव की सड़क को दरुसत करने और गांव के स्कूल के भवन की मुरम्मत करने के लिए धन जारी करने का आश्वसन दिया है। मियां ने गांव के समुदायक भवन के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इसे अलावा डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने देहुरी स्कूल के भवन के लिए प्राकलन अनुसार बजट देने का भरोसा दिया है। इस मौके पर उनके साथ डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग, एनएचपीसी के महाप्रबन्धक प्रकाश चंद, बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष तेजा ठाकुर, जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, ब्लॉक कोंग्रस महासचिव चमन राणा , शिकायत निवारण समिती बंजार विधान सभा महेंद्र सिंह पालसरा नायब तहसीलदार सैंज हीरा लाल नलवा, बंजार कांग्रेस के उपाध्याक्ष राम कृष्ण चौहान, पंचायत की प्रधान इंद्रा देवी, मोहर सिंह, मोहन लाल और पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मनाली में कल दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे गाड़ियों में बिताई रात

Admin

Nepali Woman Missing : मनाली से नेपाल के लिए निकली महिला हुई लापता, तलाश में दर- दर भटक रहा पति

Admin

कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; तलाश जारी

Admin

Leave a Comment