23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Kullu

Valentine’s Day पर Kangana का खुला कैफे The Mountain Story, बोलीं-अमेरिका, इटली जैसी देंगे क्वालिटी।

मनाली: ये मेरा बचपन का सपना था और मां के हाथ से बना हुआ खाना भी मुझे काफी याद आता था. अब कैफे के जरिए सभी को लजीज व्यंजन परोसने की दिशा में काम शुरू किया है, जो स्वाद इटली के पिज्जा और अमेरिका के बर्गर पर मिलता है वही स्वाद यहां पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाए. इसके अलावा पहाड़ी व्यंजन भी यहां मेहमानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि उन्हें भी मनाली आकर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल सके.’ये बात कंगना ने अपने रेस्टोरेंट की लॉचिंग के दौरान कही है.अभिनय और राजनीति के साथ-साथ कंगना रनौत अब नए क्षेत्र में अपने कदम रखें हैं. मनाली के प्रीणी में कंगना ने वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को ‘द माउंटेन स्टोरी कैफे’ की शुरुआत के साथ अपने बचपन का सपना पूरा किया है. इस कैफे में पहाड़ी डिश के साथ साथ देश-विदेश के विभिन्न व्यंजन, वेज, नॉन वेज डिश लोगों को परोसी जाएंगी

खबर के मुताबिक, कंगना के कैफे में चाय के एक कप करीब 30 रुपए में मिलेगी। वहीं, वेज खाने की थाली 600 से 680 रुपए और नॉनवेज थाली 800 से 850 रुपए तक में मिलेगी। अगर थाली लेने वाला कस्टमर उसे खाने के बाद और खाना मांगता है तो उनसे कोई अतिरिक्त बिल नहीं लिया जाएगा। कस्टमर्स के लिए भरपेट खाने के लिए यह थाली बफे की तरह होगी।

कंगना रनौत ने अपने रेस्टोरेंट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, माउंटेन टॉप वो स्थान जहां जीवन स्वतंत्रता का शुद्धतम अर्थ पाता है. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘बचपन का सपना सकार हुआ, हिमालय की गोद में मेरा छोटा सा कैफे… माउंटेन स्टोरी ये एक प्रेम कहानी है.’

‘बचपन का सपना हुआ साकार’

वहीं, सांसद कंगना रणौत ने रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद कहा कि, ‘मुझे हिमाचल की सुंदरतास विविधता, कल्चर से प्ररेणा मिली है. हिमाचली फूड को अभी लोग अच्छे से पहचान नहीं पाए हैं. हमारा ये प्रयास अपने कल्चर को दुनिया के सामने लेकर आने का एक जरिया. लोगों से जुड़ने का ये एक माध्यम है. बचपन से मेरा रेस्टोरेंट खोलने का सपना था. मेरे लिए ये अच्छा निर्णय होगा. लोगों से मुझे खूब प्यार मिल रहा है.काम का बोझ हम पर ज्यादा न पड़े इसलिए हमने इसकी लॉचिंग नॉन सीजन में रखी है. हम बिल्कुल हैरान हैं, क्योंकि लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स हमें मिल रहा है. इसके साथ ही हमने लोगों की जेब का भी ख्याल रखा गया है.

Related posts

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दो महिला हत्याओं की सनसनीखेज घटनाएं: मनाली और बिलासपुर में मिले शव

Admin

कुल्लू: जरड़ हनुमान मंदिर में चोरी, 14 किलो चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Admin

Kullu: तहसीलदार को भीड़ ने कॉलर पकड़कर पीटा-खदेड़ा, जूतों का ‘पाप’ माफ कराने नाक रगड़ी ।

Admin

Leave a Comment