24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा ‘व्यवस्था परिवर्तन’, पटवारी और कानूनगो को लगा बड़ा झटका

शिमला. हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने बड़ा व्यवस्था परिवर्तन किया है. सरकार ने राजस्व विभाग के तृतीय और चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का कैडर बदल दिया है और ऐसे में अब पटवारी और कानूनगो का पूरे प्रदेश में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है. इस मुद्दे पर बीते साल राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने प्रोटेस्ट भी किया था.

हिमाचल प्रदेश सरकार के राज्स्व विभाग के सचिव भुवनेश्वर शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं. आदेश में लिखा गया है कि सरकार ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों का कैडर बदलने का फैसला लिया है. इसके तहत, ड्राइवर, पटवारी, मिनिस्टिरियल स्टॉफ क्लास थ्री, चपरासी और क्लास फोर कर्मचारियों को अब स्टेड कैडर में गिना जाएगा, इससे पहले ये सभी कर्मचारी जिला कैडर में आते थे.

बीते साल हुआ था बड़ा प्रोटेस्ट

हिमाचल प्रदेश में बीते साल सरकार ने इस संबंध में कोशिश की थी और जिला कैडर को स्टेट कैडर करना चाहा था, जिसके विरोध में राजस्व विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे. इस दौरान अगस्त 2024 में करीब एक माह तेक जिला कैडर के कर्मचारियों ने विरोध जताया था. हालांकि, तब इस मसले पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया और पटवारी और कानूनगो संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा के देहरा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी.

दरअसल, जिला काडर में प्रावधान है कि पटवारी और कानूनगो सहित चुतुर्थ और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की ट्रांसफर जिले से बाहर नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अब स्टेट कैडर में जाने के बाद अब हिमाचल के किसी भी कोने में इन कर्मचारियों की ट्रांसफर की जा सकती है. इसी बात पर ये कर्मचारी विरोध कर रहे थे.

Related posts

कंगना रनौत का उद्धव ठाकरे पर निशाना, ‘महाराष्ट्र चुनाव में महिलाओं का अपमान करने वाले ‘दैत्यों’ की हुई हार’

Admin

प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें दिलाएगी गर्मी से राहत, 18 से बदलेगा मौसम

Admin

Adelaide Test: स्टार्क ने गुलाबी गेंद से निकाला भारत का तेल, 180 पर सिमटी पहली पारी

Admin

Leave a Comment