September 5, 2026
Shimla

चौपाल में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 2 लोगों की मौत

शिमला: जिला शिमला में हादसों का दौर जारी है. ताजा मामला जिले के उपमंडल चौपाल से सामने आया है. शुक्रवार देर शाम को चौपाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसा उपमंडल चौपाल के चौपाल-झीना सड़क मार्ग पर चंबी के पास हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान रामकृष्ण शर्मा और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है. दोनों शिमला जिले के बदलावग गांव के रहने वाले थे. रामकृष्ण शर्मा चंबी में किराना दुकान चलाता था.

खाई में कार गिरने से मौत

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि एक ऑल्टो कार (HP 08A-4595) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसा उस समय हुआ जब रामकृष्ण शर्मा और सुरजीत सिंह चंबी से बदलावग की ओर जा रहे थे. चंबी के पास ड्राइवर ने अचानक से कार पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी. कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ही दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया, “चंबी के पास कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल दुर्घटना के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की टीम मामले में आगामी जांच कर रही है.

Related posts

होली की छुट्टी के बाद शनिवार को भी विधानसभा में अवकाश, CM सुक्खू अब सोमवार को पेश करेंगे बजट?

Admin

हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों में ट्रैकिंग पर लगी रोक, अब त्रिंयुड-करेरी लेक नहीं जा पाएंगे टूरिस्ट

Admin

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली, मिठाई भी बांटी

Admin

Leave a Comment