July 21, 2026
Baijnath

बैजनाथ में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बैजनाथ, कांगड़ा में एक नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह स्टेडियम इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास स्थित सरकारी भूमि पर बनाया जाएगा। इस परियोजना की घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर की थी।

इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और राजस्व विभाग ने इसके लिए जमीन को चिह्नित कर दिया है। साथ ही, विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब स्टेडियम के भवन की डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को वर्ष भर प्रैक्टिस करने और विभिन्न खेलों में भाग लेने की सुविधा मिलेगी। इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, बास्केटबॉल, कबड्डी जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वर्तमान में, बचत भवन में केवल बैडमिंटन की इंडोर सुविधा उपलब्ध है, जो खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। स्थानीय युवा खिलाड़ियों ने इस परियोजना का स्वागत किया है और कहा है कि इससे युवाओं को खेलों में व्यस्त रखने और नशाखोरी जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद मिलेगी।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस परियोजना के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा और प्रशासन इसके निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए प्रयासरत है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने भी इस परियोजना की प्रगति की पुष्टि की है।

Related posts

स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

सुरेंद्र कपूर व सुरेंद्र राणा बबलू बने बैजनाथ मण्डल के अध्यक्ष।

Admin

Baijnath : भारती विद्यापीठ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Admin

Leave a Comment