19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Baijnath News: धरेड़ में सिलेंडर विस्फोट। विधायक किशोरी लाल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को दी तत्काल राहत

बैजनाथ, 30 अप्रैल 2025: धरेड़ क्षेत्र में रोशन लाल पुत्र धर्म चंद के घर में आज हुए गैस सिलेंडर विस्फोट की गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस दुखद घटना के बाद माननीय विधायक श्री किशोरी लाल ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

घटनास्थल पर पहुंचकर विधायक किशोरी लाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए तत्काल 15,000 रुपये की आर्थिक राहत प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। राहत और मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाइयां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक और प्रशासन के त्वरित रुख की सराहना की है। घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

बिलिंग में बिखरी चाँदी , बर्फ से हुए धौलाधार सफ़ेद।

Admin

Paprola:पठानकोट-जोगिंदरनगर रेललाइन का ब्रॉडगेज में होगा कायाकल्प, नवंबर से शुरू होगी रेलगाड़ियों की आवाजाही

Admin

बैजनाथ पुलिस उपमंडल ने प्रवासियों के पंजीकरण लिए शुरू किया विशेष अभियान

Admin

Leave a Comment