23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Bilaspur

Himachal News:घुमारवीं में कश्मीर मूल के युवक ने पुलिसकर्मी को कुल्हाड़ी दिखाकर डराया, मामला दर्ज

बिलासपुर : घुमारवीं के दकड़ी चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ कश्मीर मूल के युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार को उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी ने कश्मीर मूल के कुछ युवकों से पुलिस थाने में पंजीकरण करवाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इन युवकों को तीन दिन पहले भी पंजीकरण के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को जब पुलिसकर्मी ने पुनः युवकों से पंजीकरण के बारे में पूछताछ की, तो वे बहस करने लगे। इस दौरान एक युवक ने कुल्हाड़ी उठाकर पुलिसकर्मी को डराने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख युवक वहां से भाग निकले, लेकिन घुमारवीं बाजार में स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवकों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

 मां ने मोबाइल फोन देने से मना किया, तो 13 वर्षीय छात्र ने लगाई फंदा; बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना

Admin

बिलासपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, उत्तराखंड के युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Admin

Bilaspur News: कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, छह घायल

Admin

Leave a Comment