28.4 C
Baijnath
April 22, 2026
Bilaspur

सरकार के दो साल के कार्यक्रम में बोले सीएम सुक्खू, अगले बजट में दिखेगा गरीब-किसान की समृद्धि व गांवों के विकास का मॉडल

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के अगले बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर दिखेगी। किसान और गरीब का विकास और उत्थान उनका मुख्य ध्येय है और इसके लिए जो भी कड़े फैसले होंगे, तुरंत लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि गरीबव किसान की समृद्धि व गांवों के विकास का मॉडल इस बजट में स्पष्ट दिखाई पड़ेगा। यह बजट कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के विजन पर आधारित होगा। इस बाबत जल्द ही वह राहुल गांधी के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। बिलासपुर के लुहणू मैदान पर ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होता हिमाचल’ थीम पर आयोजित सरकार के दो साल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार का अगला बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई आर्थिक संकट नहीं है और हर कार्य जरूरत के तहत पूरे हो रहे हैं। हम कड़े फैसले ले रहे हैं और आगे भी लेंगे और 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर भी बना देंगे। राहुल गांधी के विजन के अनुसार गरीब व किसान हित व गांवों के विकास का नया मॉडल बजट में शामिल किया जाएगा। किस प्रकार से गांव के किसान व गरीब के हाथ पैसा पहुंचे, इस पर चर्चा के बाद पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। राज्य की संपदा का वितरण सभी वर्गों में एक समान हो, इस पर पूरा फोकस रहेगा।

गांवों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, जिसके लिए हरसंभव सहूलियतें उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार के अगले बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर नई-नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। बजट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सोच को साकार किया जाएगा। इस संदर्भ में राहुल गांधी के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी और उसके बाद बजट का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा, क्योंकि राहुल गांधी से जब बात हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि जब अगला बजट पेश करना होगा, तो एक बार मुझसे चर्चा कर लेना। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद अनथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। किसान हित में आने वाले समय में आलू और सेब का मूल्य बराबर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला किया और कहा कि भाजपा नेता आए दिन राहुल गांधी पर अनाप शनाप टिप्पणियां करते रहते हैं और पीएम पद पर भी बयानबाजी करते हैं, लेकिन गांधी परिवार ने पद की लालसा कभी भी नहीं की। यदि राहुल गांधी को पीएम बनना ही होता, तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें इस पद के लिए ऑफर किया था, मगर राहुल गांधी ने पीएम पद का त्याग कर संगठन में अध्यक्ष पद पर सेवा करना सही समझा। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पद के लिए इच्छुक नहीं हैं।

भाजपा के कर्ज लेने के बयानों पर सीएम ने किया पटलवार

मुख्यमंत्री ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि दो साल में सरकार ने 2900 करोड़ का कर्ज लिया है, लेकिन इन दो सालों में 11288 करोड़ रुपए वापस भी किए हैं। कर्ज लेने का सिलसिला, तो 1971 से चल रहा है। भाजपा ने फिजूलखर्ची की और प्रदेश को कर्ज के बोझ तले लाद दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और 2027 में यह संकल्प पूरा होगा। 2032 में यह देश का ऐसा पहला समृद्धशाली प्रदेश बन जाएगा।

कोई वश नहीं चला तो अब मेरे खिलाफ ईडी का कर रहे प्रयोग

भाजपा पर ओच्छे हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब कहीं नहीं चली, तो अब मुझ पर ईडी का प्रयोग कर रहे हैं। मेरा 40 साल का राजनीतिक जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा है और साफ व बेदाग है। इसलिए वह किसी से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि हिमाचल को प्रगतिपथ पर ले जाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश हित में जो भी कड़े फैसले लेने पड़ेंगे, निश्चित रूप से लेंगे। व्यवस्था में अभी और बदलाव किए जाएंगे व फैसले लिए जाएंगे।

हिमाचल की तस्वीर निखारने के लिए छह योजनाएं लांच

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की से तैयार हिमभोग आटा लांच
पशुपालकों के लाभ को 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट खरीद योजना शुरू
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना लांच करते हुए 16 टैक्सी मालिकों को प्रदान की गाड़ी की चाबियां
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना की शुरुआत करते हुए 5145 लाभार्थियों में वितरित किए 1.38 करोड़ रुपए
1292 करोड़ की हिमाचल प्रदेश उपोष्ण कटिबंधीय बागबानी, सिंचाई और मूल्य संवर्धन परियोजना का शुभारंभ
दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवानेे को पांच मोबाइल आयुष स्वास्थ्य यूनिट रवाना

Related posts

प्रतिभा सिंह बयान कर रही थी संगठन की अहमियत, मंच पर अचानक टोकने पर हुई नाराज, बोली ऐसा नहीं करते यार

Admin

बिलासपुर के बरमाना में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, गौशाला में मिले दोनों के शव

Admin

भीड़ को चीरती आई मरीज बोली-पहले मेरा इलाज करो, पूछा- पर्ची कहां हैं…तो महिला डॉक्टर को जड़े थप्पड़

Admin

Leave a Comment