22.5 C
Baijnath
March 30, 2026
Bilaspur

Bilaspur Firing Case: “बिलासपुर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का सुराग: दिल्ली से एक शूटर गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहचान, पूछताछ में उगले कई राज!”

बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी की घटना में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। सागर हरियाणा के रोहतक जिले के रितौली का रहने वाला है और वह अपने एक दोस्त के यहां छिपा हुआ था। पूछताछ के दौरान सागर ने दो अन्य शूटरों के नाम भी बताए हैं, जो अभी तक पहचान में नहीं आए हैं। ये दोनों भी रितौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।

सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके माता-पिता और कई साथियों से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ से उसे गिरफ्तार किया। सागर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से जुड़े दूसरे शूटर अमन के पिता अशोक उर्फ लाली से भी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पूछताछ की है। अमन की भी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

तीसरे शूटर की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बॉबी के रूप में हुई है, जबकि चौथे शूटर का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है। एसआईटी प्रमुख डीआईजी मंडी रेंज सौम्या सांबशिवन ने खुद पुलिस टीम के साथ छापेमारी की है। सात घंटे की यात्रा के बाद पुलिस टीम आरोपित को लेकर बिलासपुर पहुंचेगी।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ था और क्या यह कोई राजनीतिक रंजिश का नतीजा था। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना कहां बनाई गई और हथियार कहां से आए थे। इस पूरे मामले में मनजीत नड्डा, रोहित राणा, रितेश और उनके अन्य साथियों की भूमिका का खुलासा होने की उम्मीद है। साथ ही, इस मामले में एक बड़े पहलवान का नाम भी सामने आया है।

बंबर ठाकुर पर होली के दिन चारों शूटरों ने गोलियां चलाई थीं। इसके बाद वे बोलेरो गाड़ी में भागकर मंडी पहुंचे थे। दो आरोपित मनाली से और दो अन्य किसी दूसरे स्थान से चंडीगढ़ चले गए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related posts

बिलासपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, उत्तराखंड के युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Admin

हिमाचल में ड्रग्स माफिया: पुलिस जवान दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा, बिजली कर्मचारी भी गिरफ्तार

Admin

बंबर ठाकुर गोलीबारी में 6 आरोपी हिरासत में । पुलिस ने तीन गाड़ियों को किया ट्रेस , CCTV वीडियो आया सामने ।

Admin

Leave a Comment