September 5, 2026
Sports

Cricket News: गाबा में चलेगा ‘पुष्पा राज’, झुकेंगे नहीं ऋषभ पंत, फायर हैं मोहम्मद सिराज

पुष्पा झुकेगा नहीं… पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं’ यह डायलॉग अब तक आपने सिर्फ सिनेमा के बड़े पर्दे पर साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन से ही सुने होंगे। मगर अब कुछ इसी पुष्पा स्टाइल में आप भारतीय क्रिकेटर्स को भी अगले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंगार बरसाते हुए देख सकेंगे। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से खेलना है। लगातार दूसरी बार गाबा को जीतने के लिए ऋषभ पंत को पुष्पा बनते देख सकेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ अपने बल्ले से यह समझा देंगे कि वह इस बार भी झुकेंगे नहीं। वहीं, इस बार मोहम्मद सिराज भी पुष्पा की तरह ‘वाइल्ड फायर’ बनकर बरसने वाले हैं। उन्होंने एडिलेड टेस्ट में अपने एग्रेशन से ट्रेविस हैड और बाकी कंगारू खिलाडिय़ों को जमकर परेशान किया था। ‘पुष्पा-2’ फिल्म के आखिर में हीरो अपनी भतीजी को बचाने के लिए गुंडों को ‘रप्पा-रप्पा’ डायलॉग बोलकर बदला लेने की बात कहता है। आखिर में वह ऐसा करके भी दिखाता है।

कुछ ऐसे ही गाबा टेस्ट में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर को भी देख सकते हैं। उन्होंने पिछली बार गाबा टेस्ट में धूम मचा दी थी। दरअसल, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में लगातार पिछली दो टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है। पिछला दौरा 2020 के आखिर में किया था, तब चार टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हराया था। उस दौरान गाबा टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन विकेट से कंगारू टीम को शिकस्त दी थी। उस दौरान विकेटकीपर बल्लेपबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, ओपनर शुभमन गिल और स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने जीत के लिए जी-जान लगा दिया था। उस टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर ने भी कंगारू टीम की कमर तोड़ी थी। मगर यह तीनों इस बार दौरे पर नहीं हैं। पंत, सिराज, गिल और सुंदर एक बार फिर दौरे पर पहुंचे हैं और तीनों फॉर्म में हैं।

Related posts

Bengaluru Stampede: RCB की आईपीएल जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 की मौ.त, चीखों से गूंजा बेंगलुरु

Admin

BCCI को मिला नया सचिव, जानिए जय शाह को किसने किया रिप्लेस?

Admin

हिमाचल की बेटी बनी वर्ल्ड चैंपियन, देश के लिए बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Admin

Leave a Comment