26.1 C
Baijnath
August 11, 2026
Baijnath

बैजनाथ में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले दो आरोपी घुमारवीं से गिरफ्तार

बैजनाथ (कांगड़ा): नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक महिला और पुरुष आरोपी को बैजनाथ पुलिस ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं से गिरफ्तार किया है। दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र के निवासी इन आरोपियों ने 4 अप्रैल को मंढेड गांव के हुकम चंद से ढाई लाख रुपये की ठगी की थी और फरार हो गए थे।

डीएसपी अनिल शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और इनका परिवार दिल्ली में रहता है। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों से ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Related posts

महिला मुख्य आरक्षी वनिता देवी फेसिलिटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित

Admin

किशोरी लाल ने बरसात से प्रभावित परिवारों में वितरित की राहत*

Admin

बड़ा भंगाल में पुल निर्माण के बाद पहुंचा राशन, लोगों को मिली राहत

Admin

Leave a Comment