25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

बैजनाथ: नशे में धुत्त युवक ने लोकमित्र केंद्र संचालक पर दराट से किया हमला

बैजनाथ, 12 जुलाई: पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत हरेड गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें नशे में धुत्त एक युवक ने लोकमित्र केंद्र संचालक पर दराट से हमला कर दिया और फिर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरेड गांव में लोकमित्र केंद्र संचालक यशपाल पर आरोपी राजेश कुमार ने उस समय हमला किया, जब वह अपने केंद्र में कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही राजेश यशपाल से उलझने की कोशिश कर रहा था। शाम को उसने दराट से यशपाल के सिर पर वार किया। यशपाल ने अपनी जान बचाने के लिए बाईं बाजू आगे की, जिसके कारण दराट उनकी बाजू पर लगा। चिकित्सकों के अनुसार, यशपाल की बाजू पर गहरा घाव हुआ है, और उनका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी मनीष कुमार और अन्वेषण अधिकारी पंकज बाली ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, पीड़ित के भाई सुरेश कुमार और कांग्रेस नेता मिलाप चंद भट्ट ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की हर तीसरी दुकान पर अवैध शराब बिक रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Related posts

वंदे मातरम् ने शुरू किया पपरोला में गुरूकुल

Admin

बैजनाथ मंडल में अभी तक भाजपा को नहीं मिला सरदार।

Admin

Baijnath News:ग्राम पंचायत धरेड़ के गौरव खनौरिया ने हिमाचल प्रदेश इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Admin

Leave a Comment