September 4, 2026
Baijnath

सोनाली शर्मा बनीं भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की ब्रांड एंबेसडर

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ तरेहल गांव की मॉडल और अभिनेत्री सोनाली शर्मा को भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोनाली को बधाई दी और उनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव दीपक खोसला, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार और छत्तीसगढ़ के पत्रकार शशि कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सोनाली शर्मा की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सोनाली शर्मा के ब्रांड एंबेसडर बनने से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी और यह ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सोनाली शर्मा की इस उपलब्धि को लेकर संगठन के सदस्यों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और प्रतिभा के दम पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ का प्रभाव और विस्तार चरमोत्कर्ष पर पहुंचेगा। संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता को मजबूत करने और पत्रकारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है, और सोनाली की यह नियुक्ति इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Related posts

कामगार कल्याण बोर्ड और इंटक की बैठक, बैजनाथ में मनरेगा मजदूरों की केवाईसी की गई

Admin

Baijnath News : बैजनाथ-पपरोला बाजार में शुरू हुई सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Admin

कटोच बस्ती चनियारा को मिला महिला मंडल भवन

Admin

Leave a Comment