25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Himachal News :हिमाचल में लगातार भूस्खलन से कालका-शिमला रेलमार्ग बंद, ट्रेनों की आवाजाही ठप

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर सोमवार को सभी ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। परवाणू से धर्मपुर के बीच कई जगहों पर भूस्खलन होने से रेलवे प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ही ट्रैक पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया, जिससे रेलमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इससे कालका स्टेशन से सुबह साढ़े तीन बजे शिमला की ओर जाने वाली कालका-शिमला एक्सप्रेस को जाबली से धर्मपुर के बीच पौने पांच बजे भूस्खलन के कारण जाबली रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में ट्रैक साफ होने पर ही ट्रेन आगे रवाना हो सकी।

लेकिन परवाणू के निकट भी पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से पूरा ट्रैक अवरुद्ध हो गया है। इस कारण से दूसरी ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। रेलवे के कर्मी फिलहाल ट्रैक को बहाल करने में जुटे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द रेल मार्ग को पुनः चालू किया जा सके।

यहां यह उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को भी सनवारा फाटक के पास हुए भूस्खलन के कारण शिमला से कालका आने वाली सभी ट्रेनों में देरी हुई थी। भारी पत्थर गिरने से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत रात करीब नौ बजे तक पूरी हुई और तब जाकर ट्रेनें कालका के लिए रवाना हो पाईं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिससे यात्री और रेलवे प्रशासन दोनों सतर्क हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान अपनी यात्रा में सावधानी बरतें और रेलवे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related posts

Shimla Crime:नाबालिग के साथ हैवानियत: शराब पिलाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

Admin

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के इन पांच जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Admin

“जो बांग्लादेश में हुआ, वो भारत में भी होते देर नहीं लगती, किसान आंदोलन के समय लटकी थी लाशें और हो रहे थे रेप”: कंगना

Admin

Leave a Comment