25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Shimla Crime:नाबालिग के साथ हैवानियत: शराब पिलाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत के आधार पर ठियोग पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जिला बाल कल्याण समिति, शिमला ने पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान इस घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता ने बताया कि वह साल 2022 में आरती नाम की एक लड़की के संपर्क में आई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद वह आरती के घर जाने लगी। पीड़िता ने काउंसलिंग में बताया कि आरती के घर में उसे जबरदस्ती चार से पांच गिलास शराब पिलाई गई। इस दौरान वहां दो लड़के भी मौजूद थे, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की गर्दन पर घाव के ताजा निशान भी पाए गए हैं, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।

ठियोग पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना स्थानीय समुदाय में आक्रोश का कारण बन गई है। जिला बाल कल्याण समिति और पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने में जुटी है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। इस तरह की घटनाएं समाज में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related posts

हिमाचल में 2 सालों से खाली सभी पोस्ट होंगी खत्म, सरकार ने जारी किए आदेश

Admin

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज फिर मौसम खराब, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Admin

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

Admin

Leave a Comment