25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

Jogindernagar News: घरवासड़ा पंचायत में भूस्खलन से 15 मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

जोगिन्द्रनगर (मंडी ), 3 सितंबर

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत में सोमवार देर रात अचानक हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस आपदा में 15 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। गनीमत रही कि समय रहते कार्रवाई होने के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक मवेशी मलबे में दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के अन्य घरों को भी खाली कराया जा रहा है। स्थानीय पंचायत प्रधान रीना ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी और तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और प्रशासन की ओर से अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

(रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता, मंडी)

Related posts

Drunken Teacher:मंडी के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आया टीचर, गुनगनी धूप में कुर्सी पर मारता रहा खरार्टे, पूछा तो बोला-आप भी सो जाओ

Admin

चरस मामला में भगोड़ा आरोपी पुलिस हिरासत में

Admin

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment