July 20, 2026
Baijnath

बीड़–बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट के पास बड़ा हादसा: कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत – दो घायल

हिमाचल प्रदेश के विश्व-प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़–बिलिंग में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टेक-ऑफ साइट के नज़दीक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। कार में सवार युवक गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आवाज़ सुनते ही पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Related posts

Baijnath: प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधारों की सराहना, जीएसटी स्लैब में कमी से जनता को लाभ: मुल्खराज प्रेमी

Admin

वंदे मातरम् ने शुरू किया उस्तेहड़ बैजनाथ में गुरूकुल व कार्यालय

Admin

मनरेगा में अधिक कार्य करें आरम्भ : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment