August 25, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने आगजनी पीड़ित परिवार को दी हर संभव मदद की गारंटी

बैजनाथ, 5 जनवरी (वीर खड़का )
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को जमरेला गांव में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवार के घर का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, घटना का जायजा लिया और उन्हें सांत्वना दी।

घटना में ग्राम जमरेला निवासी सरवन कुमार पुत्र प्रेम सिंह का मकान आग की लपेट में आ गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई। आग से घर में रखा कीमती सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

विधायक किशोरी लाल ने पीड़ित परिवार से नुकसान की विस्तृत जानकारी ली और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

विधायक ने आगे कहा, “आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं स्वयं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखूंगा ताकि परिवार को कोई असुविधा न हो।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने और ग्रामीणों को आग से सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और नुकसान का जल्द आकलन कर नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। विधायक ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें।

इस मौके पर नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

विधायक बैजनाथ ने बरसात की तबाही का लिया जायजा, प्रभावितों को तत्काल राहत के दिए निर्देश

Admin

प्रशासन ने श्री दक्षिण काली आश्रम के पीछे जाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में भीषण सड़क हादसा: कार 1200 फुट गहरी खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत

Admin

Leave a Comment