September 22, 2026
Baijnath

NSUI Freshers Party: बैजनाथ में NSUI की फ्रेशर्स पार्टी-2026 आयोजित, रविंदर बिट्टू रहे मुख्य अतिथि

बैजनाथ, 22 सितंबर ( वीर खड़का)
एनएसयूआई इकाई बैजनाथ की ओर से बचत भवन में फ्रेशर्स पार्टी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति सैल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथि रविंदर बिट्टू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं तथा उन्हें अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण और समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रविंदर बिट्टू ने अपनी निजी पूंजी से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने बैजनाथ राजकीय महाविद्यालय में एमए के छह विषयों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल का दर्जा और बैजनाथ में खिलाड़ियों के लिए इनडोर स्टेडियम की पहल की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, संगठन महासचिव मोहिंद्र डोहरी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जमना गोयल, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, ब्लॉक महिला अध्यक्ष रीता शर्मा, युवा अध्यक्ष अतुल चौधरी, ब्लॉक महासचिव अमित नाग, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा व अंशुल धीमान, एनएसयूआई महासचिव कार्तिक राणा, कैंपस प्रधान मुस्कान चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News :शिवनगरी बैजनाथ में गणेश उत्सव का भव्य आगाज, निकाली गई शोभायात्रा

Admin

Baijnath News:दीपावली 2025: बैजनाथ में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Admin

हिमाचल के इन सात जिलों में लू चलने की जारी चेतावनी, पढ़िए मौसम से जुड़ी ये खास अपडेट

Admin

Leave a Comment