August 2, 2026
Baijnath

बीर बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग पर अस्थाई रूप से लगी रोक।

बीर (बैजनाथ) 14 जुलाई (वीर खड़का)

अब बीर बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग के शौकीनों को 2 महीने का इंतजार करना पड़ेगा प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 2 महीने तक टेंडम फ्लाइट नहीं हो सकेगी। बीर बिलिंग घाटी में देश-विदेश के सैलानी हवा में उड़ान भरने के लिए आते हैं यहां के पैराग्लाइडर पायलट उन पर्यटकों को वादियों की हवा में सैर करवाते हैं। क्योंकि यह खेल हवा के विवेक पर निर्भर रहता है इसलिए बरसात के मौसम में अचानक हवा का झोंका इस रोमांच के खेल को मौत का खेल बना सकता है इसी के मद्देनजर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा इस बारे बीर बिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यह प्रतिबंध पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया है जो कि 2 महीने तक जारी रहेगा

Related posts

बड़ा और छोटा भंगाल के दूर दराज़ क्षेत्रों में जल्द मिलेगी 4G नेटवर्क सुविधा

Admin

बैजनाथ स्कूल में वेतन विवाद, प्रधानाचार्य की छुट्टी और आपसी खींचतान से कर्मचारी परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

Admin

Bir Billing News:बीर बिलिंग से उड़ान भरने वाला पैराग्लाइडर पायलट अंधड़ की चपेट में, पहलून गांव में घर के लेंटर पर गिरकर घायल

Admin

Leave a Comment