24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Mandi

धरमेहड़ की 36 वर्षीय महिला रहस्यमयी लापता


14जुलाई
पधर उपमंडल की चौहारघाटी की ग्राम पंचायत तरसवाण के धरमेहड़ गांव की 36 वर्षीय विवाहिता बीते एक सप्ताह से लापता है। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना पधर में दर्ज करवाई गई है। पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक कोई भी सुराग नही चल पाया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमपति (36) पुत्री हुकम चंद जो लकवा से ग्रस्त है। बीते 10 जुलाई सोमवार दोपहर को अचानक घर से गायब है। देर शाम तक घर न पहुंचने पर स्वजनों ने महिला की पड़ताल शुरू की। लेकिन कोई पता नही चल पाया।
मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई।
जिसके बाद टिक्कन चौकी पुलिस द्वारा छानबीन शुरू करने पर सनगढ़ खड्ड किनारे महिला के जूते बरमाद हुए। लेकिन लापता का कोई पता नही चल पाया है।
पुलिस चौकी टिक्कन के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि खड्ड का चप्पा चप्पा तलाश करने बावजूद कोई सुराग अभी तक नही लगा है।

फोटो: सोमपति, लापता महिला

Related posts

बच्चों ने मां-बाप को भी लगाई चिट्टे की लत, 20 परिवार हो गए आदी, दवा बताकर चखा दिया सफेद नशा

Admin

अनुराग सिंह ठाकुर के विशाल नेत्र जांच शिविर में 4311 लोगों ने कराई जांच, 2753 लोगों को दिए गए नंबर वाले चश्मे*

Admin

कसौन आंगनबाड़ी भवन लेंटर का हिस्सा गिरा बाल बाल बचे नौनिहाल

Admin

Leave a Comment