21.4 C
Baijnath
September 20, 2026
Mandi

री इंप्लाइज एसोसिएशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी एक दिन का वेतन


14जुलाई
पधर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश री इंप्लाइज एसोसिएशन ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है।
री इंप्लाइज एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष जगदीश कटारिया ने कहा कि प्रदेश में बीते 9 और 10 जुलाई को भारी बरसात से जगह जगह पर करोड़ों रुपए की क्षति के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।
विपदा की इस घड़ी में री इंप्लाइज यूनियन प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वयं राहत व बचाव कार्य के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। जिसके लिए वह प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
जगदीश कटारिया ने कहा कि पूर्व में कोविड-19 के दौर में भी री इंप्लाइज यूनियन प्रदेश सरकार के साथ खड़ी थी।
ऐसे में अब आपदा के समय में भी प्रदेश सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एसोसिएशन ने निर्णय लिया है।

Related posts

बच्चों को पढ़ा रही थी टीचर, अचानक पहुंच गया तेंदुआ , शिक्षिका की इस सूझबूझ से बची बच्चों की जान !

Admin

चीन के हांगझोऊ एशियन गेम्स कबड्डी में गोल्ड जीतने पर मण्डी कबड्डी संघ ने दी वधाई

Admin

जोगिंद्रनगर में निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, 20 से अधिक विद्यार्थी घायल

Admin

Leave a Comment