25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के दुदर गांव में एक 38 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश पटियाल, पुत्र कमलकांत के रूप में हुई है। यह घटना मंडी सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था और मानसिक अवसाद में था। उसका इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बीएनएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस गन के लाइसेंस और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह घटना नशे की लत के गंभीर परिणामों को उजागर करती है, जिसने एक और युवा की जान ले ली।

Related posts

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

Admin

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

10 दिन से लापता पूर्व उपप्रधान की नाले में लाश

Admin

Leave a Comment