April 24, 2026
DESH-VIDESH

लुधियाना में थार का तांडव: महिला चालक ने बाइक सवार को कुचला, घसीटकर ले गई, मौ*त

लुधियाना (पंजाब): पंजाब के लुधियाना में हिमाचल नंबर की थार गाड़ी ने सड़क पर खूब तांडव मचाया। सग्गू चौक के पास बुधवार को तेज रफ्तार थार चला रही एक महिला ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद थार अनियंत्रित होकर एक बंद दुकान के शटर से जा टकराई, जिससे दुकान का शटर और सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। आरोपी महिला चालक घटना के बाद थार और अपना सामान छोड़कर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल नंबर (एचपी 52 ई 9993) की सफेद थार को एक महिला चला रही थी। सग्गू चौक के पास यू-टर्न लेते समय उसने तेज रफ्तार से गाड़ी घुमाई और सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार थार के नीचे फंस गया। इसके बावजूद महिला ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक सवार को घसीटते हुए काफी दूर ले गई। अनियंत्रित थार एक बंद दुकान में जा घुसी, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बाइक सवार को थार के नीचे से निकाला और डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस ने उसके परिवार का पता लगा लिया है। थाना डिविजन-8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना डिविजन-8 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। गाड़ी के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts

जाते-जाते गम दे गया 2024, 31 दिसंबर की शाम पत्नी से फोन पर बात की, फिर लगाई फांसी

Admin

1 अप्रैल से बंद होंगे इन मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते और UPI आईडी, NPCI का बड़ा फैसला।

Admin

भारती एयरटेल और SpaceX की साझेदारी: भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

Admin

Leave a Comment