25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

एसडीएम ने किया वर्षा प्रभावित कशीरी गाँव का दौरा

चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों कि समीक्षा की

ब्यूरो
*लड़भडोल।एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आज उपमंडल की तहसील लड़भडोल की ग्राम पंचायत दलेड के वर्षा प्रभावित कशीरी गाँव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत की तथा अब तक राहत एवं पुनर्वास के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी ली। इस दौरान नायब तहसीलदार लड़भडोल अमर नाथ कौशल तथा राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने वर्षा प्रभावित परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार के निर्देशानुसार उनके राहत एवं पुनर्वास के लिए जोगिंदर नगर प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा से प्रभावित घरों की सुरक्षा हेतु मनरेगा के माध्यम से सुरक्षा दीवार, ड्रेन इत्यादि कार्यों के लिए शेल्फ डाल दिए गए है तथा जल्द ही इन कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को वर्षा प्रभावित परिवारों की मांग पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार खड़ा है तथा जरूरत पड़ने पर वे सीधे उनसे सम्पर्क कर सकते है। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत कथोण में वर्षा प्रभावित कुलदीप चंद के मकान का भी जायजा लिया तथा सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related posts

हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग; रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी तीव्रता

Admin

कांग्रेस की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में लाने में असफल साबित हो रही है : भाजपा

Admin

Himachal News : मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, बुआ का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत जांच

Admin

Leave a Comment