May 15, 2026
Mandi

किसानों को दूध उत्पादन क्षमता और गुणवता बढ़ाने के बारे किया जागरूकमिल्क फैडरेशन विभाग की ओर से कुन्नू में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला लगाई

पधर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन के तत्वाधान में राज्य सहकारी दुगध प्रसंघ द्वारा डी लिंक सोसायटी के सौजन्य से पधर उपमंडल की कुन्नू पंचायत में दूध उत्पादकों की प्रोडेक्शन और गुणवता को बढ़ाने के मकसद से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री लोक भवन हरडग़लू में किया गया। इस शिविर में दुज्ध संग्रह केंद्र कुन्नू के अधीन सभी पंजीकृत सोसायटियों के लगभग २०० दूध उत्पादकों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान पमिंद्रा भाटिया ने शिविर में बतौर मुख्यतिथी शिरकत की। शिविर में मिल्क फैडरेशन, कृषि, पशु पालन विभाग और राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने पशु पालकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिल्क फैडरेशन की ओर से तकनीकि अधीक्षक लाभ सिंह ठाकुर ने दूध उत्पादकों को दूध की गुणवता और उत्पादन को बढ़ावा देने के सभी तकनीकि पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंंने कहा कि उत्पादन और गुणवता में सुधार करने से किसान अपनी आर्थिक स्थिती को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिल्क फैडरेशन विभाग पशु पालकों को गुणवता के आधार पर दूध की उचित कीमत दे रहा है। दूध की गुणवता में सुधार कैसे लाया जाए इसके लिए प्रदेश स्तर पर शिविरों के माध्यम से पशु पालकों को जागरूक करने की मुहिम चलाई गई है। उन्होंने बताया कि मिल्क फैडरेशन की ओर से दुधारू पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अनेकों स्कीमें चलाई जा रही है, जिनका पशु पालकों को फायदा उठाना चाहिए। दूध उत्पादकों को दूध के मुल्य का भुगतान समय पर हो इसके लिए ऑन लाइन बैंकिंग सेवा को आने वाले समय में फैडरेशन के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। फील्ड अधिकारी चंद्रशेखर वैद्य ने दूध उत्पादकों की समस्याओं को सुना और उनके निष्पादन को सुझाव दिए। किसानों की समस्याओं और सुझावों को उन्होंने सोसायटी के माध्यम से सरकार और मिल्क फैडरेशन विभाग के मुख्य प्रबंधक डाक्टर विकास सूद और जीएम प्रीति के ध्यानार्थ लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से मिल्क फैडरेशन विभाग लाभांवित कर रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर दिपाली ने मवेशियों के रखरखाव और चारे के बारे में पशु पालकों को विशेष जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की और से अधिकारी अच्छर सिंह, लाल सिंह ने बैंक योजनाओं की जानकारी पशु पालकों को दी। डी लिंक सोसायटी की ओर से पवन शर्मा, मोनिका ठाकुर ने भी पशु पालकों को दूध उत्पादन क्षमता और गुणवता को बढ़ाने बारे जानकारी दी। शिविर में उपस्थित पशु पालकों ने दूध की कीमतों को बढ़ाने के बारे में अपने सुझाव रखे। किसानों की आर्थिकी का मुख्य साधन दूध उत्पादन है। इसके आधारभूत ढांचे को मजूबती प्रदान करने की दिशा में मिल्क फैडरेशन विभाग को कारगर कदम उठाने की मांग की। शिविर में पशु पालक सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र चौहान, दुनी चंद ने भी अपने विचार रखे।
फोटो और विडियो।

Related posts

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने किया चौहारघाटी का दौरा

Admin

विद्यार्थी परिषद मंडी जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा नागचला फोरलेन में फंसे ट्रक चालकों व परिचालकों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

Admin

द्रंग के सनसोई स्कूल में निपुण मेले का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment