September 5, 2026
Baijnath

बीड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर


स्वास्थ्य शिविर में 210 लोगों की जांची सेहत
बैजनाथ, 11 अक्तूबर :- समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र बीड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने किया।
शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी रोग, स्किन, आंख , इएनटी तथा बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 210 लोगों की जांच की। सीपीएस ने स्वास्थ्य मेले में स्वयं अपना चेकअप भी करवाया। सीपीएस ने इस अवसर पर समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जांच करवाने आए लोगो से मिले। उन्होंने शिविर में आया कोई मरीजों को बिना उपचार नहीं जाएं इसे सुनिश्चित करने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मल्टी स्पेशलिटी कैम्पों के माध्यम से भी लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाकर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ बनाने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा इन संस्थानों में 134 तरह की लेबोरेटरी टेस्ट सुविधाएं, स्पेशलिस्ट डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अतिरिक्त एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।
किशोरी लाल ने कहा कि बीड़ बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का एक ऐसा क्षेत्र है । जहा हर वर्ष लाखो की संख्या में देशी तथा विदेशी पर्यटक इस मनोरम घाटी को निहारने आते हैं। बीड-बिलिंग घाटी की पहचान अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में है और इसके अतिरिक्त लगभग वर्ष भर यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधियां के आयोजन होता रहता है।उन्होंने कहा इसी महीने के अन्त में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर पर पैराग्लाइडिंग एसोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव , प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , बीएमओ महाकाल डॉ दिलावर दयोल , एसएमओ बैजनाथ डॉक्टर अरुण , डाक्टर राजकुमार , डाक्टर अक्षय शर्मा , किशोरी लाल शर्मा, ध्रूव पाल , राजन सूद , सुरेश कुमार , रण विजय, मेडिकल स्टाफ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में चमके भारत के रंजीत

Admin

Baijnath Mahashivratri: “रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए” पर झूमे लोग ।

Admin

Baijnath BJP news: भाजपा अपर मंडल बैजनाथ में नई जिम्मेदारियां, नीतीश शर्मा को मिला कार्यालय सचिव का दायित्व

Admin

Leave a Comment