September 16, 2026
Dharamshala

शिमला के ठियोग में खाई में गिरी कार, परिवार के इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

शिमला जिले में सड़क दुर्घटना का सिलसिला जारी है. ताजा मामला ठियोग उपमंडल के फागू का है. जहां स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा शुक्रवार को रात लगभग नौ बजे फागू संपर्क मार्ग का है. 19 वर्षीय मृतक युवक की पहचान कंडायली स्थित नरेल गांव निवासी कृष के रूप में हुई है.

कृष शिमला शहर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था. कृष की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. कृष परिवार का इकलौता पुत्र था. इकलौते संतान की मौत के बाद परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कृष की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है. ठियोग डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Related posts

आर.एस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता

Admin

धर्मशाला में हस्तशिल्प सामग्री की दुकान में लगी भयानक आग, पांच लाख का नुकसान

Admin

हिमाचल में NRI महिला से दुष्कर्म का मामला: तिब्बती नागरिक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

Admin

Leave a Comment