September 16, 2026
Dharamshala

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सामने आईं हिंसा की घटनाएं

बीरभूम-दुर्गापुर में BJP-TMC के बीच झड़प

देशभर में चौथे चरण के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी सदस्यों ने मतदान केंद्र के बाहर उनके कैंप में तोड़फोड़ की। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के एक सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं मालूम की भाजपा क कैंप ऑफिस कहां है। हम केवल अपना काम कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी कैमरा चेक करना चाहिए, तभी उन्हें मालूम चलेगा कि यह किसने किया। जिसने भी यह किया, उसे गिरफ्तार करना चाहिए। उन्हें मालूम है कि उन्हें यहां वोट नहीं मिलने वाला। इसलिए वह अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

दुर्गापुर में भी मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा कि हमारे पोलिंग एजेंटों को दुर्गापुर के टीएम स्कूल में स्थित मतदान केंद्र से बार बार बाहर निकाला गया। बूथ नंबर 22 से अल्पना मुखर्जी, बूथ नंबर 83 से सोमनाथ मंडल और बूथ नंबर 82 से राहुल साहनी को टीएमसी के गुंडों ने मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।

टीएमसी नेता राम प्रसाद हलदर ने इस झड़प को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सुबह के छह बजे ये लोग (भाजपा) केंद्रीय बलों के साथ आए और मतदाताओं को उकसाने लगे। हमने इसका विरोध किया। मतदाताओं ने भी इसका विरोध किया। वे बाहर से पोलिंग एजेंट लाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

Related posts

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

Admin

हड्डियों को मजबूत करता है सुखा अंजीर

Admin

मंडी में चल रही शूटिंग, बीजेपी नेता लिख रहे स्क्रिप्ट; जयराम कर रहे डायरेक्शन: सीएम सुक्खू

Admin

Leave a Comment