19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश


धर्मशाला, 18 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि गत दिनों पन बिजली परियोजना के पैन स्टोक में खराबी के चलते मुल्थान बाजार में नुक्सान हुआ था। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन को पैन स्टोक को बरसात से पहले ठीक करवाने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान किसी तरह का नुक्सान नहीं हो इसके साथ ही जमीन तथा फसल के नुक्सान का मुआवजा देने के लिए भी प्रबंधन को कारगर कदम उठाने के लिए कहा गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को फसल तथा जमीन को हुए नुक्सान का आकलन तथा रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह का नुक्सान नहीं झेलना पड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रभावितों से बातचीत भी की तथा नुक्सान का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी सिंह सहित राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बैजनाथ के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने जाना मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम।

Admin

Baijnath News: बैजनाथ के बीड़ में नवंबर में सजेगा फूड फेस्टिवल, हिमालयी व्यंजनों का होगा अनूठा स्वाद

Admin

हमीरपुर में ट्रक से टकराई हिमाचल प्रदेश की बस: महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; 10 की हालत गंभीर।बैजनाथ के पूर्व BJP विधायक ने जताया गहरा दुख।

Admin

Leave a Comment