July 21, 2026
Shimla

शिमला में गर्मी ने तोड़े 10 साल के रिकॉर्ड, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार, 29 मई से बारिश को लेकर अलर्ट

गर्मियों में पहाड़ भी अब तपने लगे हैं और पहाड़ों पर भी गर्मी से हाल बेहाल है. बाहरी राज्यों से पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला पहुंच रहे है. लेकिन पहाड़ों पर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी शिमला में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार कर चुका है. बीते 24 घंटे के दौरान शिमला में तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 2010 में 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. वही, इस साल शिमला शहर ये रिकॉर्ड टूट सकता है. मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटे तक प्रदेश में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में 29 मई से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट की जारी किया गया है.

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश के ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. जबकि राजधानी शिमला में 30.6 तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो की 10 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान है. आगामी 24 घंटे तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी और लू चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

उन्होंने बताया कि 29 मई के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जब की कुछ एक हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. जिससे तापमान में भी काफी कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Related posts

सावधान! इस दिन से प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, भारी से भारी बारिश का अलर्ट

Admin

Shimla: संजौली मस्जिद कमेटी को एक माह में गिराना होगा अवैध निर्माण, नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने दी मोहलत

Admin

स्कूलों में नशे के खिलाफ बनेंगे एंटी ड्रग स्क्वायड, व्यवहार में बदलाव आने पर रखी जाएगी नजर

Admin

Leave a Comment