25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ में इस महीने आधे से ज़्यादा राशन डीपुओं में नहीं मिला आटे का कोटा

बैजनाथ 04 जुलाई 2024 (कौशल)

तमाम सरकारी दावों के बावजूद लोगों को डिपूओ में सस्ता राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसकी वजह से महंगाई के इस दौर में उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को मिलने वाले आटे के कोटे में कटौती की वजह से कई डिपुओ में आटा नहीं मिल रहा है। जुलाई महीने में आधे से ज्यादा डिपुओं में कहीं एपीएल, कहीं बीपीएल तो कहीं एनएफएसए कार्ड धारकों को आटा नहीं मिला। कहने को तो सरकारी आदेशों के मुताबिक 14 किलो आटा ₹9.30 पैसे प्रति किलो प्रति राशन कार्ड प्रत्येक वर्ग के कार्ड धारकों को दिया जाना सुनिश्चित किया गया है मगर कोटे में कटौती की वजह से कहीं 10 तो कहीं 11 किलो आटा दिया गया। कई डिपु तो ऐसे हैं जहां विभाग द्वारा आटे की खेप भेजी ही नहीं गई। उपभोक्ताओं को पिछले महीने चीनी न मिलने की ग्रहणियों की रसोई का जायका पहले ही फीका पड़ चुका है जानकारी के मुताबिक तकरीबन 3500 किवंटल आटे की खेप बैजनाथ क्षेत्र को भेजी जाती है मगर जुलाई महीने में 500 किवंटल कम मात्रा भेजी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें महंगे दामों पर खुले बाजार से आटा खरीदना पड़ रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल, बीपीएल,अंत्योदय, एनएफएसए और पीएचएच श्रेणी के उपभोक्ताओं को अलग-अलग कोटा निर्धारित किया गया है। लोगों का मानना है कि सरकार द्वारा गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार की लाभार्थी योजनाएं चलाई जाती हैं मगर अधिकारियों की बेरुखी की वजह से आज भी गरीब आदमी इससे कोसों दूर है। उधर जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने मन की कुछ एक डिपु धारकों को आटे की खेप नहीं गई है। मगर अगस्त महीने में उन्हें दोगुनी खेप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एपीएल कार्ड धारकों को 14 किलो आटा प्रतिमाह सुनिश्चित किया गया है जबकि अन्य वर्गों को उनके कोटे के हिसाब से पर्याप्त आटा उपलब्ध करवाया जाएगा।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र के एमए कोर्स शुरू, विधायक किशोरी लाल का वायदा पूरा

Admin

बैजनाथ महादेव का घी से बना अनोखा रूप , 108 बार धुले घी का ऐतिहासिक शिवलिंग

Admin

Baijnath News:बैजनाथ में भाजपा का आंतरिक कलह, इंदु गोस्वामी के सफाई-पौधरोपण कार्यक्रम पर आपसी ताने-बाने, अंततः रद्द।

Admin

Leave a Comment