July 21, 2026
Shimla

मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने के लिए आर्थिक और श्रमदान के रूप में मदद करने को तैयार सरकार: अनिरुद्ध सिंह

शिमला: हिमाचल में पिछले कुछ समय से शिमला के संजौली में मस्जिद में हुआ अवैध निर्माण काफी विवादों में रहा है. इसी साल मल्याणा क्षेत्र में 30 अगस्त को दो समुदायों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. आरोप है कि मारपीट करने वाले विशेष समुदाय के 6 आरोपियों में से कुछ लोगों ने भागकर इसी मस्जिद में शरण ली थी. जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षद नीटू ठाकुर ने सैकड़ों लोगों के साथ संजौली मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया.

अवैध निर्माण को हटाने के ऑर्डर

मामले ने तूल पकड़ा और संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण की बात निकल कर सामने आई. जिसके बाद मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया. इस बीच मस्जिद कमेटी ने खुद कमिश्नर की कोर्ट में अवैध निर्माण को तोड़ने की अनुमति मांगी थी. वहीं, कमिश्नर कोर्ट के तीन महीने में अवैध निर्माण को हटाने के ऑर्डर के बाद सोमवार से अवैध निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इस बीच मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि अवैध हिस्से को गिराने के लिए हमारे पास पर्याप्त फंड नहीं है. जैसे-जैसे फंड उपलब्ध होगा मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराया जाता रहेगा. इस पर सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अवैध निर्माण गिराने का किया स्वागत

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है, “संजौली में एक समुदाय ने मस्जिद में अवैध निर्माण किया था, जिसे समुदाय के लोगों ने खुद ही गिराने का फैसला लिया है. ये बहुत अच्छी बात है. इस कदम का हम स्वागत करते हैं.”

वहीं, संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ के उस बयान को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतिक्रिया दी. अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “अब तक मस्जिद कमेटी ने उनके साथ मुलाकात नहीं की है. अगर भविष्य में वे मिलने आते हैं तो उनकी जरूर मदद करेंगे. कांग्रेस सबकी मदद करने के लिए ही जानी जाती है. ऐसे में वे आर्थिक रूप में और श्रमदान के रूप में मदद करने के लिए तैयार है.”

अनिरुद्ध सिंह ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर जगह कुछ ऐसे लोग होते हैं. जो अपनी राजनीति चमकाने का काम करते हैं. हालांकि इस पूरे मामले में सरकार और प्रशासन ने बेहतरीन तरीके से अपना काम किया है.

Related posts

शिमला में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती निकली किशोरी

Admin

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान, सात जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Admin

हिमाचल HC के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ

Admin

Leave a Comment