19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी से मारपीट, जमीन पर घसीटा और कपड़े भी फाड़े

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से जमीनी विवाद में देवर द्वारा भाभी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी भाभी को सड़क पर घसीटते और उसके कपड़े फाड़ते दिख रहा है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बल्ह थाना क्षेत्र के दूसरा खाबू गांव की निवासी है. पड़िता के परिजनों ने आरोपी द्वारा मारपीट करने का वीडियो बनाया है. मारपीट की यह घटना बीते 18 अक्टूबर की है. पीड़ित महिला और परिजनों का आरोप है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी रिवासलर चौकी की पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

मंगलवार को पीड़िता देवी अपने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची. जहां पीड़िता ने एसपी और एडीसी मंडी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई. वहीं, पीड़िता के बेटे यदोपित ने बताया कि रिवालसर पुलिस उसकी मां का दो बार मेडिकल करवा चुकी है, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है.

पीड़ित महिला के बेटे यदोपति ने कहा, “जिस जमीन को लेकर आरोपी नरोतम ने उसकी मां से मारपीट की है, वह उनकी जमीन है. उस जमीन पर उनके द्वारा प्लॉट बनाया जा रहा है. आरोपी नरोतम धौंस दिखाकर उनके साथ ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य लोगों के साथ भी लड़ाई झगड़ा करता है. उसके खिलाफ अन्य लोगों ने भी रिवालसर चौकी में केस दर्ज करवाएं हैं”. पीड़िता और उसके बेटे ने एसपी मंडी साक्षी वर्मा और एडीसी मंडी रोहित राठौर से न्याय की गुहार लगाई है.

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा, “मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. दो दिन पहले और आज भी आरोपी को थाना में बुलाया गया था. साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर भी इस मामले की जांच कर रहे हैं, मामले में आगामी कार्रवाई जारी है”.

Related posts

खूब बोला हिमाचल के कपिल देव का बल्ला, टी-20 मैच में जड़ा दोहरा शतक

Admin

Mandi: 26 घंटे तक गर्भवती की नहीं ली सुध, पेट पर चढ़कर पैरामेडिकल स्टाफ ने करवाई डिलीवरी,” नवजात की हुई मौत

Admin

पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहण के गांव मरगलू में आगजनी की घटना से दो मंजिला मकान जलकर राख

Admin

Leave a Comment